सामग्री पर जाएँ
Tamir
राजनीति

अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के प्रमाणपत्र से लेकर मदरसों के आधुनिकीकरण तक के मुद्दे उठे, सचिन अहीर ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए

1 मिनट में पढ़ें

अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों और मदरसों से जुड़े मुद्दों पर विधान भवन में महत्वपूर्ण बैठक

अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के प्रमाणपत्र से लेकर मदरसों के आधुनिकीकरण तक के मुद्दे उठे, उपसभापति सचिन अहीर ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए

मुंबई (जमीर काजी): महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर की अध्यक्षता में बुधवार को विधान भवन में अल्पसंख्यक समुदाय और शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के माइनॉरिटी स्टेटस सर्टिफिकेट पर लगी रोक हटाने, मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए बजट उपलब्ध कराने, मौलाना आजाद वित्तीय विकास निगम के वार्षिक बजट तथा अल्पसंख्यक विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए उपसभापति सचिन अहीर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया।

बैठक में मौलाना आजाद वित्तीय विकास निगम के अध्यक्ष मुश्ताक अंतुले, महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष चेतन के. ढढिया, अल्पसंख्यक मामलों के विभाग की प्रधान सचिव माधुरी चोरे, शिक्षा मंत्री के ओएसडी पवार, स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव एम. बी. तहसीलदार, दक्षिण मुंबई के शिक्षा निरीक्षक प्रशांत, अल्पसंख्यक विकास विभाग के अवर सचिव जुनैद सैयद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा पूर्व अवर सचिव ऐनुल अत्तार, महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष केपीएस सरफराज अहमद हज्जू, सेंट जेवियर्स के निदेशक फादर स्वामी, सेंट मैरी स्कूल, मुलुंड की प्राचार्य पुजारी, डॉन बॉस्को के फादर एल्विन मस्किटा और सेंट स्टीफन हाई स्कूल के ब्रदर रंजीत सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।