बिरसा रथ के साथ जनजातीय गौरव पदयात्रा का रांची में प्रवेश, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य से गूंजी राजधानी


कबीरधाम जिले में 24 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक 6 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा आयोजित इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच, नेत्र जांच तथा जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की हृदय जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कबीरधाम जिले में 24 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक छह दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा आयोजित इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच, नेत्र जांच तथा जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की हृदय जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के अलग-अलग सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर आयोजित कर लोगों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।
विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चों को इन सुविधाओं के लिए जिला मुख्यालय अथवा बड़े अस्पतालों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 नवंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी जांच एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित होगा। 25 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी और नेत्र जांच की जाएगी। 26 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भी दोनों जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसी क्रम में 27 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर में सोनोग्राफी, नेत्र जांच और हृदय जांच शिविर लगाया जाएगा। 28 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरेगांव में भी तीनों प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। वहीं 29 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंगाखार में सोनोग्राफी, नेत्र एवं हृदय जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान और उपचार की व्यवस्था है। जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच की जाएगी, बच्चों में जन्म से हृदय में छेद, शरीर में नीलापन, सांस फूलना, बार-बार निमोनिया होना, कमजोरी, दूध पीते समय जल्दी थक जाना तथा वजन और शारीरिक विकास में कमी जैसे लक्षण जन्मजात हृदय रोग के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय जांच कराना जरूरी है। शिविर के माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें उपचार की सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







