सामग्री पर जाएँ
Tamir

जालौन में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

1 मिनट में पढ़ें

जालौन में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने समीक्षा बैठक की।बैठक में गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पुलिस और प्रशासन आपसी तालमेल के साथ काम करें। गंभीर आपराधिक मामलों में कोर्ट में मजबूती से पैरवी की जाए, ताकि अपराधियों को समय पर सजा मिल सके।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने अधिकारियों से जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

और ख़बरें