सामग्री पर जाएँ
Tamir

दतिया- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिवंगत प्रिंस केवट के परिवार को सौंपी 4 लाख की सहायता राशि

1 मिनट में पढ़ें
PB-SHABD

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ग्राम खदरावनी पहुंचकर राकेश केवट के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पानी में डूबने से दिवंगत हुए प्रिंस केवट के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और परिवार को ढांढस बंधाया।

इसके बाद डॉ. मिश्रा ने ग्राम डांग, करेरा, नोनर और दतिया नगर पहुंचकर विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष धीरू दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रशांत ढेंगुला, जनपद अध्यक्ष बृजेश यादव सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

और ख़बरें