सामग्री पर जाएँ
Tamir

बीजापुर जिले में एक महिला सहित दो इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

1 मिनट में पढ़ें

बीजापुर जिले में आज एक महिला सहित दो इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों पर तेरह लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बीजापुर, 25 नवंबर 2026

बीजापुर जिले में आज एक महिला सहित दो इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों पर तेरह लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों माओवादी छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लंबे समय से सक्रिय थे और इन पर कई गंभीर माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

और ख़बरें