सामग्री पर जाएँ
Tamir

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में दो करोड़ से अधिक कीमत की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद, दो गिरफ्तार

1 मिनट में पढ़ें
PB-SHABD

लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने राजधानी के दुबग्गा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दो करोड़ से अधिक कीमत की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद की और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑक्सीटोसिन पाउडर में नमक, पानी और फिनायल मिलाकर अवैध रूप से ऑक्सीटोसिन तैयार करते थे, फिर उसकी पैकिंग कर बिक्री करते थे। अवैध ऑक्सीटोसिन का प्रयोग पशुओं तथा सब्जियों और फलों पर किया जाता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

और ख़बरें