Up Election: सपा-कांग्रेस के बीच सीट को लेकर बनेगी बात?
··1 मिनट में पढ़ें
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक आज होनी है।
नवंबर 23, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक आज होनी है। यह बैठक कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के निवास 17 तीन मूर्ति रोड पर होगी। बैठक कल और परसों भी जारी रहेगी।
दोनों दलों ने बातचीत के लिए समितियां गठित की हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की ओर से राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा, इमरान मसूद और वीरेंद्र चौधरी बातचीत में शामिल हो सकते हैं। साथ ही अटकलों के विपरीत प्रियंका गांधी इस बैठक में मौजूद नहीं रहेंगी, जबकि वह पर्दे के पीछे से बातचीत की कमान संभाले हुए हैं।