सामग्री पर जाएँ
Tamir

अजित पवार का निधन महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति- अमित शाह

1 मिनट में पढ़ें

पुणे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत NCP नेता अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर अमित शाह ने अजित पवार के असामयिक निधन को महाराष्ट्र और खासतौर पर पुणे के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

नवंबर 16, नई दिल्ली: पुणे में गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत NCP नेता अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अमित शाह ने अजित पवार के अचानक चले जाने को महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति बताया। अमित शाह ने अजित पवार के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना महाराष्ट्र और खासतौर पर पुणे के लिए अपूरणीय क्षति है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना महामारी के दौरान अजित पवार की कार्यशैली और जिम्मेदारी के प्रति उनके समर्पण की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने उस दौर का जिक्र करते हुए कहा कि जब कोरोना का संकट अपने चरम पर था, तब अजित पवार लगातार प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रहे थे। गृह मंत्री ने पुणे स्थित भारत इतिहास संशोधक मंडल में मराठा इतिहास डिजिटलीकरण की परियोजना और ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन किया। इस परियोजना से मराठा इतिहास से जुड़े दस्तावेजों ऐतिहासिक अभिलेखों और दुर्लभ सामग्री को डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा।

फोटो सोर्स- X(@AmitShah)

और ख़बरें