मुंबई विश्वविद्यालय के नैनोसाइंसेस केंद्र के उन्नयन के लिए ९.७५ करोड़ रुपये का फंड मंजूर

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण क्षेत्र को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात दी।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण क्षेत्र को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात दी।
17 नवम्बर 2026, पौड़ी गढ़वाल: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण क्षेत्र को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात दी। डॉ. रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज, कपरोली में 289.54 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कैन्यूर मल्ली एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैन्यूर में 12-12 लाख रूपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का भी लोकार्पण किया। विद्यालयों में इन सुविधाओं से शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
धन सिंह रावत ने नगर पंचायत कैन्यूर में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए तीन कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के संचालन से नगर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही नगर पंचायत थलीसैण में 47.56 लाख रूपए से बनने वाले रजत जयंती पार्क का शिलान्यास तथा नगर पंचायत कैंयूर व थलीसैण में 1.72 करोड़ रूपए की लागत से कूड़ा निस्तारण के लिए बनने वाले प्रोसेसिंग प्लांट का भी शिलान्यास किया।
डॉ. रावत ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 100 लाभार्थियों को आवास निर्माण के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
नगर पंचायत कैन्यूर में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







