महाराष्ट्र की सीमाओं में बिना अनुमति के मछली पकड़ने वाली कर्नाटक की हाईस्पीड ट्रॉलर नाव सिंधुदुर्ग में जब्त


आयकर विभाग की 16 अलग-अलग टीमों ने आज एक साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा समेत प्रदेश के कई जिलों में छापा मारा। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कर चोरी की सूचना के आधार पर की जा रही है।
रायपुर, 18 नवंबर 2026
आयकर विभाग की 16 अलग-अलग टीमों ने आज एक साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा समेत प्रदेश के कई जिलों में छापा मारा। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कर चोरी की सूचना के आधार पर की जा रही है। सभी जगहों पर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
रायगढ़ में बर्बरीक कंपनी, सन स्टील और रायगढ़ इस्पात के मालिकों श्रवण अग्रवाल और कमल अग्रवाल के घर के अलावा दफ्तर और उद्योग में छापे की कार्रवाई की गई है। इन सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर आयकर विभाग की टीमें सुबह से ही टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।
वहीं राजधानी रायपुर के चंदखुरी स्थित बहनाकाड़ी गांव के एक फैक्ट्री में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। इसके साथ ही तेलीबांधा रिंग रोड-1 स्थित पी.आर.ए. ग्रुप के ऑफिस में छापा पड़ा है। इसके अलावा रिंग रोड, शंकर नगर और खम्हारडीह इलाके में भी छापेमारी की जानकारी मिल रही है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)