सामग्री पर जाएँ
Tamir

रीवा- रोजगार मेले में 304 युवाओं को मिले ऑफर लेटर, 564 ने कराया पंजीयन

1 मिनट में पढ़ें

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रीवा में बुधवार को जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 564 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 304 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन कर उन्हें ऑफर लेटर और लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किए गए।

जिला रोजगार कार्यालय एवं महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एमआरएफ टायर्स, अपोलो टायर्स, आयशर, याजाकी इंडिया, अडानी सोलर और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक अनिल दुबे उपस्थित रहे। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

और ख़बरें