सामग्री पर जाएँ
Tamir

उत्तरकाशी में 11.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

1 मिनट में पढ़ें

उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंद्रावती पुल के समीप एक युवक को 11.85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

Relevance: Ordinary

Slug: Crime

Category: Local updates, Crime, Police

उत्तरकाशी में 11.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंद्रावती पुल के समीप एक युवक को 11.85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

17 नवम्बर 2026, उत्तरकाशी: उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंद्रावती पुल के समीप एक युवक को 11.85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत तीन लाख 55 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 नवंबर की शाम चेकिंग के दौरान संतोष चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी अलेथ, मानपुर को स्मैक के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिले में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 35 मुकदमे दर्ज कर 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 67 लाख 50 हजार रुपये कीमत की 13 किलो 800 ग्राम से अधिक चरस और 106.32 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा चार तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

संलग्न- फोटो

और ख़बरें