भोपाल- सड़क, नाली, रिटेनिंग वॉल और वाचनालय निर्माण से रहवासियों को मिलेगी मूलभूत सुविधाओं की सौगात


कबीरधाम जिले की चिल्फी पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार सौ सात किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब दो करोड़ तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
कबीरधाम, 25 नवंबर 2026
कबीरधाम जिले की चिल्फी पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार सौ सात किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब दो करोड़ तीन लाख रुपये बताई जा रही है। मुखबिर से सूचना मिलने पर चिफ्फी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तीस पर नाकेबंदी कर एक कंटेनर ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर ड्राइवर की सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर बना मिला। इस चेंबर से पुलिस ने एक सौ बयानवे पैकेटों में ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी गांजा को ओडिशा से उत्तरप्रदेश लेकर जा रहे थे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







