राजस्थान : 32 जिलों में कल उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 92.83 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य

जालौन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत शनिवार को जिला पुरुष चिकित्सालय उरई से जागरूकता रैली निकाली गई। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत और मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की है, कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को जिले में पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 1188 बूथ और 590 टीमें लगाई गई हैं। अभियान के तहत कुल 2 लाख 16 हजार 833 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा दवा पीने से छूटने न पाए।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







