सामग्री पर जाएँ
Tamir

जौनपुर में पराली न जलाने के प्रति किसानों को जागरूक करेगा प्रचार वाहन

1 मिनट में पढ़ें

जौनपुर में फसल अवशेष (पराली) जलाने से होने वाले दुष्परिणामों और पराली न जलाने से मिट्टी की सेहत को होने वाले लाभों के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग ने प्रचार अभियान शुरू किया है।प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत जनपद के सभी विकासखंडों की न्याय पंचायतों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए प्रचार वाहन को उप कृषि निदेशक अश्वनी कुमार सिंह ने कृषि भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।प्रचार वाहन के माध्यम से किसानों को पराली न जलाने, फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पराली जलाने की घटनाओं को रोकना और पर्यावरण संरक्षण के साथ मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना है।

और ख़बरें