सामग्री पर जाएँ
Tamir

रिम्स जमीन घोटाला मामला ने पकड़ा जोर, गिरिडीह, जमशेपुर और बोकारो में भी एसीबी की दबिश

1 मिनट में पढ़ें

Relevance: PRIORITY Slug: RIMS JAMIN GHOTALA Short Headline: रिम्स जमीन घोटाला मामला ने पकड़ा जोर, गिरिडीह, जमशेपुर और बोकारो में भी एसीबी की दबिश Synopsis: रिम्स जमीन घोटाला मामला ने पकड़ा जोर, गिरफ्तार अधिकारियों के आवास और ठिकानों पर छापेमारी, गिरिडीह, जमशेपुर और बोकारो में भी एसीबी का एक्शन, पूर्व एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन के जमशेदपुर बंगले पर एसीबी की छापेमारी, ताले काटकर जब्त किए दस्तावेज। Category: Crime , Police Deadline: 20 NOV, RANCHI 20 नवंबर, रांची: रांची स्थित रिम्स की करीब दस एकड़ ज

Relevance: PRIORITY

Slug: RIMS JAMIN GHOTALA

Short Headline: रिम्स जमीन घोटाला मामला ने पकड़ा जोर, गिरिडीह, जमशेपुर और बोकारो में भी एसीबी की दबिश

Synopsis: रिम्स जमीन घोटाला मामला ने पकड़ा जोर, गिरफ्तार अधिकारियों के आवास और ठिकानों पर छापेमारी, गिरिडीह, जमशेपुर और बोकारो में भी एसीबी का एक्शन, पूर्व एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन के जमशेदपुर बंगले पर एसीबी की छापेमारी, ताले काटकर जब्त किए दस्तावेज।

Category: Crime , Police

Deadline: 20 NOV, RANCHI

20 नवंबर, रांची: रांची स्थित रिम्स की करीब दस एकड़ जमीन घोटाले मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की छापेमारी का दायरा बढ़ता नज़र आ रहा है। आज सुबह से ही एसीबी ने गिरफ्तार सात अधिकारियों के आवास और ठिकानों पर कागजात तथा दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा एसीबी की टीम ने गिरिडीह के शास्त्री नगर में भी दबिश दी और बड़गाईँ अंचल के पूर्व सीओ शैलेश कुमार के घर दस्तावेज संभाले। एसीबी की ने गिरफ्तार रांची सदर के तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन के जमशेदपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। मानगो एनएच स्थित सन सिटी के बंगला नंबर-173 में पहुंची टीम को मुख्य द्वार पर ताला लगा मिला। इसके बाद ताला कटवाकर टीम ने घर में घंटों तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलमीरा का भी ताला तोड़ा गया। इस दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इधर, एसीबी ने गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ के लिए पांच दिनों के रिमांड की मांग की है। बोकारो के कसमार में भी जिला अवर निबंधक राहुल चौबे के आवास की भी एसीबी ने तलाशी ली।

और ख़बरें