डिजिटल धोखाधड़ी में ग्राहकों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए रिज़र्व बैंक के नए दिशा-निर्देश जारी

धार में रेलवे सेवा शुरू होने की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री और धार-महू की सांसद सावित्री ठाकुर ने सोमवार को धार रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और रेल परिचालन शुरू होने से पहले की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेल सेवा शुरू होने से पहले सभी जरूरी काम तय समय में पूरे कर लिए जाएं। स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आने-जाने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सावित्री ठाकुर ने कहा कि धार में आजादी के बाद पहली बार रेल परिचालन शुरू होने जा रहा है। यह पूरे जिले और खासकर आदिवासी क्षेत्रों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि रेल सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, श्रमिकों, महिलाओं और आम लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, पर्यटन, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







