Up Election: सपा-कांग्रेस के बीच सीट को लेकर बनेगी बात?


Relevance: PRIORITY Slug: ARJUN MAA NIDHAN Short Headline: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक Synopsis: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम नेताओं और अन्य लोगों ने जताया शोक। Category: Celebrity News , Politics Deadline: 23 NOV, EAST SINGHBUM 23 नवंबर, जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का कल देर रात निधन हो गया। 92 वर्षीय साय
Relevance: PRIORITY
Slug: ARJUN MAA NIDHAN
Short Headline: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Synopsis: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम नेताओं और अन्य लोगों ने जताया शोक।
Category: Celebrity News , Politics
Deadline: 23 NOV, EAST SINGHBUM
23 नवंबर, जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का कल देर रात निधन हो गया। 92 वर्षीय सायरा मुंडा लम्बे समय से बीमार थी और जमशेदुपर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। श्री मुंडा ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ ममता का साया नहीं उठा, बल्कि जिंदगी का वो सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था। आज ही श्री मुंडा की माता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम नेताओं और अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







