सामग्री पर जाएँ
Tamir

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, विधायक भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग

2 मिनट में पढ़ें

Relevance: PRIORITY Slug: BABULAL ON STATE Short Headline: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, विधायक भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग Synopsis: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, विधायक भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग। Category: Crime , Police , Politics Deadline: 26 NOV, RANCHI 26 नवंबर, रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने आज एक सोशल मीडिया

Relevance: PRIORITY

Slug: BABULAL ON STATE

Short Headline: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, विधायक भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग

Synopsis: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, विधायक भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग।

Category: Crime , Police , Politics

Deadline: 26 NOV, RANCHI

26 नवंबर, रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में निष्पक्ष जांच पर बल देते हुए विधायक भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग की। श्री मरांडी ने कहा कि आरोपी विधायक पर कार्रवाई के बजाय सच उजागर करने वाले पत्रकार को गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा कि सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ बलात्कार के आरोपों से जुड़ी खबर उजागर करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। हम पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करते हैं कि यदि वे वाकई दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहते हैं, तो कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा का नार्को टेस्ट करा दें। सच्चाई सामने आ जाएगी।

आखिर आरोपी विधायक पर कार्रवाई करने के बजाय आदिवासी बेटी से दुष्कर्म के मामले को उजागर करने वाले पत्रकार को ही गिरफ्तार क्यों किया गया? पुलिस की इस कार्रवाई पर किसी को भरोसा नहीं है। अभिषेक भारती की गिरफ्तारी ने लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निष्पक्ष न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोकतंत्र में सवाल उठाने वालों को गिरफ्तार करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। सत्ता को यह समझना होगा कि जनता की आवाज़ को पुलिसिया कार्रवाई के दम पर दबाया नहीं जा सकता। सरकार के साजिश का भंडाफोड़ जरूर होगा। हम सच और न्याय की आवाज़ हर हाल में बुलंद करते रहेंगे। आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है।

और ख़बरें