गुना- 20 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह सम्मेलन, पात्र जोड़ों को मिलेंगे 55 हजार रुपये


मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कल 20 नवंबर को पांढुर्णा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राम भंडारगोंदी में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री तोमर सुबह 6:06 बजे ट्रेन से पांढुर्णा पहुंचेंगे। सुबह 9:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10:10 से 10:50 बजे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
मंत्री तोमर सुबह 10:50 बजे भंडारगोंदी के लिए रवाना होंगे और 11 बजे मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:10 बजे पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







