गुना- 20 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह सम्मेलन, पात्र जोड़ों को मिलेंगे 55 हजार रुपये


Relevance: PRIORITY Slug: INSTITUTIE FELLOW AWARD Short Headline: बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना को आईआईटी कानपुर का इंस्टीट्यूट फेलो सम्मान Synopsis: बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना को उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास में योगदान के लिए आईआईटी कानपुर ने इंस्टीट्यूट फेलो 2026 सम्मान से नवाजा। Category: Education , Government , Planning Deadline: 19 NOV, RANCHI 19 नवंबर, रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, बीआईटी मेसरा रांची के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील
Relevance: PRIORITY
Slug: INSTITUTIE FELLOW AWARD
Short Headline: बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना को आईआईटी कानपुर का इंस्टीट्यूट फेलो सम्मान
Synopsis: बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना को उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास में योगदान के लिए आईआईटी कानपुर ने इंस्टीट्यूट फेलो 2026 सम्मान से नवाजा।
Category: Education , Government , Planning
Deadline: 19 NOV, RANCHI
19 नवंबर, रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, बीआईटी मेसरा रांची के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना को आईआईटी कानपुर की ओर से इंस्टीट्यूट फेलो सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है। आईआईटी कानपुर का इंस्टीट्यूट फेलो सम्मान उन प्रतिष्ठित विशेषज्ञों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र और समाज के लिए असाधारण योगदान दिया हो। प्रोफेसर मन्ना ने वर्ष 1985 में आईआईटी कानपुर से मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। प्रोफेसर मन्ना की इस उपलब्धि पर बीआईटी मेसरा के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







