मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयर रेड-ब्लैक आउट मॉकड्रिल-26 कार्यक्रम में शामिल हुए


भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुरू हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए।
रायपुर, 22 नवंबर 2026
भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुरू हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। बैठक सात सत्र में आयोजित की जा रही है। प्रत्येक सत्र में अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा, पार्टी की युवा शक्ति है। युवा कार्यकर्ताओं के कंधों पर संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही सरकार की योजनाओं और कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







