सामग्री पर जाएँ
Tamir

26 नवंबर को भाजपा मनाएगी "संविधान गौरव दिवस", विशेष संगोष्ठियों एवं श्रद्धांजलि सभाओं का होगा आयोजन

5 मिनट में पढ़ें

Relevance: PRIORITY Slug: SAMVIDHAAN GAURAV DIWAS Short Headline: 26 नवंबर को भाजपा मनाएगी "संविधान गौरव दिवस", विशेष संगोष्ठियों एवं श्रद्धांजलि सभाओं का होगा आयोजन Synopsis: 26 नवंबर को भाजपा मनाएगी "संविधान गौरव दिवस", विशेष संगोष्ठियों एवं श्रद्धांजलि सभाओं का होगा आयोजन, कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य। Category: Politics Deadline: 22 NOV, RANCHI 22 नवंबर, रांची

Relevance: PRIORITY

Slug: SAMVIDHAAN GAURAV DIWAS

Short Headline: 26 नवंबर को भाजपा मनाएगी "संविधान गौरव दिवस", विशेष संगोष्ठियों एवं श्रद्धांजलि सभाओं का होगा आयोजन

Synopsis: 26 नवंबर को भाजपा मनाएगी "संविधान गौरव दिवस", विशेष संगोष्ठियों एवं श्रद्धांजलि सभाओं का होगा आयोजन, कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य।

Category: Politics

Deadline: 22 NOV, RANCHI

22 नवंबर, रांची: भारतीय जनता पार्टी 26 नवंबर को पूरे झारखंड में "संविधान गौरव दिवस" मनाएगी। इस अवसर पर राज्य के सभी 30 सांगठनिक जिलों में विशेष संगोष्ठियों एवं श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा। रांची में कार्निवल बैंक्वेट हॉल में यह संगोष्ठी दिन के 11 बजे से प्रारंभ होगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह घोषणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में की।

श्री बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की थी। भाजपा संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जनता के बीच रखेगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा एवं कल्याणकारी कार्यों को भी रेखांकित करेगी। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा संवैधानिक मूल्यों की अवहेलना और संविधान के अपमान से जुड़े प्रसंगों को भी जनता के सामने लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र और संविधान के प्रति प्रेम महज दिखावा है। कांग्रेस को लोकतंत्र एवं संविधान पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उसने अपने शासनकाल में बार-बार संविधान की गरिमा और मूल भावना को ठेस पहुंचाई है। वर्ष 1952 में संविधान लागू होने के तत्काल बाद ही कांग्रेस ने इसमें संशोधन किया। वर्ष 1975 में आपातकाल लगाकर देश की जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया। कांग्रेस ने जब भी संविधान में संशोधन किया, उसका उद्देश्य सत्ता बचाना और अपने परिवार को मजबूत करना रहा। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को मजबूती प्रदान करने का काम किया है।

श्री बाउरी ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को सबसे अधिक चोट कांग्रेस पार्टी ने पहुंचाई है। बाबा साहेब के निधन के बाद दिल्ली में उन्हें दो गज जमीन तक उपलब्ध नहीं कराई गई। जिस संविधान की ताकत से आज देश में हजारों लोग सांसद और विधायक बनते हैं, उसी संविधान निर्माता को कांग्रेस ने चुनाव जीतने तक नहीं दिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू स्वयं बाबा साहेब के खिलाफ चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। मंत्री रहते हुए भी उन्हें किस प्रकार प्रताड़ित किया गया, यह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस ने बाबा साहेब को वह सम्मान भी नहीं दिया जिसके वे वास्तविक हकदार थे। उन्हें भारत रत्न तक कांग्रेस शासनकाल में नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि आज वही कांग्रेस संविधान के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। कांग्रेस ने 26 नवंबर को 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' निकालने की घोषणा की है। कांग्रेस लगातार यह झूठा प्रचार करती है कि संविधान खतरे में है और वही संविधान की सच्ची प्रहरी है। कांग्रेस के इसी दोहरे चरित्र और झूठ का पर्दाफाश करने के लिए भाजपा राज्यव्यापी संगोष्ठियों का आयोजन कर रही है।

श्री बाउरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी महापुरुषों को उचित सम्मान नहीं दिया। जब भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करती है तो कांग्रेस भ्रम फैलाने लगती है। कांग्रेस के इसी चेहरे को बेनकाब करने के उद्देश्य से संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संविधान की प्रतियां अपनी जेब में लेकर घूमते हैं और लोकतंत्र खतरे में होने का दावा करते हैं। विदेशों में जाकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं। जबकि राहुल गांधी स्वयं इसी चुनावी व्यवस्था के माध्यम से निर्वाचित होकर संसद पहुंचे हैं। देश के कई राज्यों में कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ सरकार चला रही है। इस प्रकार कांग्रेस अपने ही लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रही है।

झारखंड की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री बाउरी ने कहा कि राज्य में लोकतंत्र बड़े खतरे से जूझ रहा है। सरकार और प्रशासन को आईना दिखाने पर मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों को नियम-कायदों को ताक पर रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है। यह स्थिति वर्ष 1975 के आपातकाल की याद दिलाती है। आज राज्य के छात्र अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर हैं और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है, लेकिन कांग्रेस ने इन मुद्दों पर कभी गंभीर चिंता जाहिर नहीं की।

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस पर हुई चर्चा में भी कांग्रेस ने भाग नहीं लिया और उसका बहिष्कार किया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भी कांग्रेस का यही रवैया देखने को मिला। राहुल गांधी को सदन में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने तक का समय नहीं मिलता। ऐसे में कांग्रेस का 26 नवंबर को लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालना पूरी तरह झूठ की बुनियाद पर खड़ा है।

श्री बाउरी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान और बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर का जो अपमान किया है तथा उन्हें जिस तरह प्रताड़ित किया, उसके लिए उसे सबसे पहले देश से माफी मांगनी चाहिए। संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देने से पहले कांग्रेस को अपने इतिहास और कृत्यों का जवाब देना होगा।

प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज भी उपस्थित रहे।

बाइट- अमर कुमार बाउरी, प्रदेश महामंत्री

और ख़बरें