सामग्री पर जाएँ
Tamir

मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में होंगी निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

1 मिनट में पढ़ें

उत्तराखण्ड में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Relevance: Ordinary

Slug: Voter Awareness

Category: Local updates, Government, People, Election

मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में होंगी निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

उत्तराखण्ड में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

17 नवम्बर 2026, देहरादून: उत्तराखण्ड में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताएं तीन चरणों में होंगी। पहले चरण की दो दिवसीय प्रतियोगिताएं विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर आज से शुरू हो रही हैं। जबकि 19 और 20 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद जिला स्तर पर अंतिम प्रतियोगिता होगी और 22 नवंबर तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। निबंध प्रतियोगिता के लिए शुद्ध मतदाता सूची का महत्व और मतदान का महत्व विषय निर्धारित किए गए हैं। वहीं, प्रश्नोत्तरी में मतदाता सूची, ईवीएम-वीवीपैट, मतदान और मतगणना प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। नोडल स्वीप प्रकाश चंद्र दुम्का ने शिक्षण संस्थानों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

और ख़बरें