सामग्री पर जाएँ
Tamir

रायबरेली में विकास परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

1 मिनट में पढ़ें

रायबरेली में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने अधिकारियों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के लिए जमीन की उपलब्धता की समीक्षा की गई।बैठक में डीएम ने अधिकारियों से पूछा कि किन परियोजनाओं के लिए कितनी जमीन की जरूरत है और जमीन की मौजूदा स्थिति क्या है? उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपस में तालमेल बनाकर जमीन से जुड़ी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करें।डीएम ने कहा कि जमीन की कमी के कारण किसी भी विकास परियोजना का काम नहीं रुकना चाहिए। इसके लिए भूमि से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और सभी जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जाएं।बैठक में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और ख़बरें