गुना- 20 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह सम्मेलन, पात्र जोड़ों को मिलेंगे 55 हजार रुपये


Relevance: PRIORITY Slug: AAROPI GIRAFTAAR Short Headline: विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत गवाही देने का दबाव बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार Synopsis: विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत गवाही देने का दबाव बनाने के मामले में आरोपी कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी दिलीप तिर्की गिरफ्तार, पत्रकार अभिषेक भारती की तलाश जारी, पाकरटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज। Category: Crime , Police , Politics Deadline: 19 NOV, SIMDEGA 19 नवंबर, सिमडेगा: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े चर्चित मामले में सिमडेगा पुलिस ने
Relevance: PRIORITY
Slug: AAROPI GIRAFTAAR
Short Headline: विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत गवाही देने का दबाव बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Synopsis: विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत गवाही देने का दबाव बनाने के मामले में आरोपी कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी दिलीप तिर्की गिरफ्तार, पत्रकार अभिषेक भारती की तलाश जारी, पाकरटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज।
Category: Crime , Police , Politics
Deadline: 19 NOV, SIMDEGA
19 नवंबर, सिमडेगा: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े चर्चित मामले में सिमडेगा पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी दिलीप तिर्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा फॉल के जंगल से गिरफ्तार किया। वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि एक नाबालिग बच्ची को अगवा कर डराने-धमकाने और दबाव बनाकर विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत बयान देने एवं गवाही दिलाने के आरोप में दिलीप तिर्की और पत्रकार अभिषेक भारती के खिलाफ पाकरटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिलीप तिर्की को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। रणवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मामले के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बाइट: रणवीर सिंह, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, सिमडेगा
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







