अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के प्रमाणपत्र से लेकर मदरसों के आधुनिकीकरण तक के मुद्दे उठे, सचिन अहीर ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए

शिवपुरी में प्रसार भारती की ‘शब्द’ वेबसाइट को लेकर पत्रकारों की कल बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें दूरदर्शन और आकाशवाणी की निदेशक पूजा पी. वर्धन और समाचार टीम के सदस्य अभिषेक द्विवेदी विशेष रूप से शामिल हुए। अधिकारियों ने पत्रकारों को वेबसाइट की उपयोगिता और विशेषताओं की जानकारी दी। कार्यशाला में शिवपुरी सहित विभिन्न तहसील क्षेत्रों के पत्रकारों ने भी भाग लिया। निदेशक पूजा पी. वर्धन ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से पत्रकार, टीवी चैनल, प्रिंट मीडिया और डिजिटल क्रिएटर प्रमाणिक समाचार निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। इससे छोटे और मझोले मीडिया संस्थानों को भी लाभ मिलेगा।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







