सामग्री पर जाएँ
Tamir

संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुआ 28 किसानो का दल

1 मिनट में पढ़ें

संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए 28 किसानों का दल देहरादून से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के लिए रवाना हुआ।

Relevance: Priority

Slug: Farmer

Category: Local updates, Farmer, Agriculture, Government

संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुआ 28 किसानो का दल

संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए 28 किसानों का दल देहरादून से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के लिए रवाना हुआ।

17 नवम्बर 2026, देहरादून: संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए 28 किसानों का दल देहरादून से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के लिए रवाना हुआ।

इस पहल का उद्देश्य किसानों को बेमौसमी सब्जियों, फूलों और उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन से जोड़ना है, जिससे मौसम की मार से फसलों को बचाया जा सके और कृषकों की आय में भी वृद्धि हो सके।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों के दल को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र को आधुनिक एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संरक्षित खेती आधुनिक कृषि की एक महत्वपूर्ण तकनीक है, जिसके माध्यम से किसान कम भूमि और नियंत्रित वातावरण में बेहतर गुणवत्ता वाली फसलों का उत्पादन कर सकते हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय में प्राप्त प्रशिक्षण से किसान संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकों को समझ सकेंगे और उनका लाभ अपने खेतों में उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- गणेश जोशी, कृषि मंत्री

वीडियो एवं फोटो

और ख़बरें