सरकार ने माफियाओं की अराजकता पर लगाम लगाई- सीएम योगी
··1 मिनट में पढ़ें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
नवंबर 19, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर माफियाओं से गठजोड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोगों ने हमेशा जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गुंडों और माफियाओं की अराजकता पर लगाम लगाई है।
वहीं सीएम योगी ने आज गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भारीवैसी में 491 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 123 एकड़ से ज्यादा भूमि पर इस विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के साथ आधुनिक शोध, वैज्ञानिक नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
इसके जरिए वानिकी, बागवानी और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों तथा अनुसंधान को प्रोत्साहित करने पर जोर रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोरखपुर जिले को 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्वी उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा, कृषि अनुसंधान और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।