राजस्थान: राज्य की 23.32 लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस, राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच हुआ एमओयू


Relevance: PRIORITY Slug: PRATUL SHAHDEO BAYAN Short Headline: भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर बोला हमला Synopsis: भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 2050 तक झारखंड को नंबर वन बनाने के लक्ष्य पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रोडमैप मांगा। Category: Politics Deadline: 23 NOV, RANCHI 23 नवंबर, रांची: झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा वर्ष 2050 तक झारखंड को देश का नंबर वन र
Relevance: PRIORITY
Slug: PRATUL SHAHDEO BAYAN
Short Headline: भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर बोला हमला
Synopsis: भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 2050 तक झारखंड को नंबर वन बनाने के लक्ष्य पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रोडमैप मांगा।
Category: Politics
Deadline: 23 NOV, RANCHI
23 नवंबर, रांची: झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा वर्ष 2050 तक झारखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाने की कल्पना पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी को पहले वर्ष 2026 के झारखंड की वास्तविकता का हिसाब देना चाहिए, उसके बाद 2050 के सपने दिखाने चाहिए।प्रतुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह केवल एक राजनीतिक घोषणा नहीं, बल्कि एक व्यापक राष्ट्रीय अभियान है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं, शिक्षाविदों, उद्योग जगत, विशेषज्ञों और विभिन्न राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित की। विकसित भारत @2047 अभियान के माध्यम से देश के सामने स्पष्ट विजन रखा गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे, तकनीक, उद्योग और आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर व्यापक कार्ययोजना पर काम शुरू किया गया।
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इसके विपरीत झारखंड के मुख्यमंत्री 2050 तक राज्य को देश का नंबर वन राज्य बनाने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि इस लक्ष्य को हासिल करने का उनका रोडमैप क्या है? अगले पांच वर्षों में कितने युवाओं को रोजगार मिलेगा? राज्य के रिक्त सरकारी पद कब भरे जाएंगे? शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए क्या समयबद्ध योजना है? राज्य में औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार क्या ठोस कदम उठाने जा रही है?झारखंड में आज युवाओं के सामने रोजगार का संकट है, प्रतियोगी परीक्षाएं विवादों में घिरी हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चुनौतियों से जूझ रही है तथा भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के सवालों पर सरकार लगातार घिर रही है। ऐसे में 2050 के विकसित झारखंड की कल्पना पेश करना जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है।
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड कोई संभावनाविहीन राज्य नहीं है। यहां अपार खनिज संपदा, प्राकृतिक संसाधन, मेहनती युवा और औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं हैं। लेकिन इन संभावनाओं को वास्तविकता में बदलने के लिए दूरदर्शी नेतृत्व, स्पष्ट नीति, ईमानदार नीयत और प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







