सामग्री पर जाएँ
Tamir

करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात

1 मिनट में पढ़ें

मुख्यमंत्री ने 54.21 करोड़ रुपये के 672 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 17.27 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का किया लोकार्पण वाड्रफनगर में उप पंजीयक कार्यालय, रघुनाथनगर एवं बरतीकला में मंगल भवन और महेवा में विद्युत सब स्टेशन की घोषणा रकसगंडा को पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित, वाड्रफनगर का अधूरा नगर वन पार्क भी होगा पूरा हमारी सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के साथ दूरस्थ अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायत

बलरामपुर-रामानुजगंज, 28 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री साय कल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत रघुनाथनगर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित करमा महोत्सव में शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को 71 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत के 694 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 54 करोड़ 21 लाख रुपये के 672 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 17 करोड़ 27 लाख रुपये के 22 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने वाड्रफनगर में उप पंजीयक कार्यालय भवन के निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत रघुनाथनगर एवं बरतीकला में मंगल भवन निर्माण, ग्राम पंचायत महेवा में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना तथा प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण रकसगंडा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में जिला प्रशासन की अभिनव पहल 'वृद्धजन क्लिनिक' का शुभारंभ किया। 'स्वस्थ वृद्ध, खुशहाल जीवन' के ध्येय के साथ शुरू किए गए इस क्लिनिक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक पंजीयन काउंटर, चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

क्लिनिक में जेरियाट्रिक फिजियोथेरेपी, इन्फ्रारेड थेरेपी, मसाज चेयर तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत शिरोधारा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस पहल से बुजुर्गों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें एक ही छत के नीचे समुचित देखभाल मिल सकेगी।

और ख़बरें