सामग्री पर जाएँ
Tamir

बीकानेर पॉलिटेक्निक कॉलेज में नशामुक्ति का संदेश

1 मिनट में पढ़ें

‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बीकानेर के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों और कार्मिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

बीकानेर, 28 नवंबर | राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरफूल सिंह बिश्नोई ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य भवानी प्रकाश ने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में भी जागरूकता फैलाने की अपील की। इस दौरान छात्राओं ने नशामुक्ति से जुड़े स्लोगन तैयार किए। साथ ही विद्यार्थियों और कार्मिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में डॉ. आलोक व्यास, NSS प्रभारी महिपाल सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कार्मिक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

और ख़बरें