करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राज्य की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और एक माह के भीतर कुछ परियोजनाओं के कार्य धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राज्य की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और एक माह के भीतर कुछ परियोजनाओं के कार्य धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं।
28 नवम्बर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राज्य की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और एक माह के भीतर कुछ परियोजनाओं के कार्य धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने देहरादून में उत्तराखण्ड निवेश व आधारभूत संरचना विकास बोर्ड की पांचवीं बैठक में हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर सहित राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और विकास परियोजनाओं में स्थानीय संस्कृति, धार्मिक और प्राकृतिक महत्व को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि तीनों कॉरिडोर के तहत कुल 8 हजार 279 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें लगभग एक हजार 109 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनसे 21 से 27 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 45 से 53 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







