ग्रामीण विकास योजनाओं में खामियों को लेकर भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार पर बोला हमला

Relevance: PRIORITY Slug: PCC SADAK UDGHATAN Short Headline: खिजरी विधानसभा में सांसद निधि से बनी दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, संजय सेठ ने ग्रामीणों को किया समर्पित Synopsis: रांची के सांसद संजय सेठ ने खिजरी विधानसभा क्षेत्र के हरातु और हरिनगर गांव में सांसद निधि से निर्मित दो पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन, दोनों सड़कें 500 फीट लंबी। Category: Government , Planning , Development Deadline: 27 NOV, RANCHI 27 नवंबर, रांची: रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने खिजरी विधानसभा क्षेत्र में स
Relevance: PRIORITY
Slug: PCC SADAK UDGHATAN
Short Headline: खिजरी विधानसभा में सांसद निधि से बनी दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, संजय सेठ ने ग्रामीणों को किया समर्पित
Synopsis: रांची के सांसद संजय सेठ ने खिजरी विधानसभा क्षेत्र के हरातु और हरिनगर गांव में सांसद निधि से निर्मित दो पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन, दोनों सड़कें 500 फीट लंबी।
Category: Government , Planning , Development
Deadline: 27 NOV, RANCHI
27 नवंबर, रांची: रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने खिजरी विधानसभा क्षेत्र में सांसद निधि से निर्मित दो पीसीसी पथों का उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया। टाटीसिलवे मंडल के सिलवे पंचायत अंतर्गत हरातु गांव में शंकर महतो के निवास के समीप 6 लाख 40 हजार रुपये की लागत से 500 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। वहीं, टाटीसिलवे पश्चिमी पंचायत के हरिनगर गांव में शर्मा निवास के समीप 7 लाख 43 हजार रुपये की लागत से 500 फीट पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया है। इस सड़क की लंबाई भी 500 फीट है। इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और आम लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाना उनकी प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। कार्यक्रम में टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)