सामग्री पर जाएँ
Tamir

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में नशा मुक्त अभियान के तहत दिलाई शपथ

1 मिनट में पढ़ें
PB-SHABD

शुक्रवार को ‘विकसित भारत नशा मुक्त अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बीकानेर, 27 नवंबर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ‘विकसित भारत नशा मुक्त अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एनएसएस समन्वयक डॉ. प्रभुदान चारण और डॉ. प्रगति सोबती ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार और समाज को भी नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।

और ख़बरें