सामग्री पर जाएँ
Tamir

चैतन्य बघेल की करीब 61 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने अपने कब्जे में ली

1 मिनट में पढ़ें

ईडी के अनुसार दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल कॉलोनी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के नाम पर है, जिसके तीन सौ पचपन प्लॉट की अनुमानित कीमत करीब इकसठ करोड़ रुपये है।

रायपुर, 15 नवंबर 2026

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की संपत्ति को अपने कब्जे में लिया है। ईडी के अनुसार दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल कॉलोनी चैतन्य बघेल के नाम पर है, जिसके तीन सौ पचपन प्लॉट की अनुमानित कीमत करीब इकसठ करोड़ रुपये है। ईडी ने कार्रवाई के दौरान कॉलोनी के मुख्य द्वार पर नोटिस भी चस्पा किया है, जिसमें संबंधित प्लॉटों का विवरण दिया गया है।

और ख़बरें