चैतन्य बघेल की करीब 61 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने अपने कब्जे में ली


Relevance: PRIORITY Slug: AJAY SAH PALATWAR Short Headline: बाबूलाल मरांडी के समर्थन में उतरी भाजपा, पुलिस एसोसिएशन की विज्ञप्ति पर अजय साह का पलटवार Synopsis: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने पुलिस एसोसिएशन की विज्ञप्ति पर पलटवार करते हुए डीजीपी की कार्यशैली, कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस संगठनों से राजनीतिक बयानबाजी के बजाय जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। Category: Crime , Police , Politics Deadline: 15 NOV, RANCHI 15 नवंबर, रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन
Relevance: PRIORITY
Slug: AJAY SAH PALATWAR
Short Headline: बाबूलाल मरांडी के समर्थन में उतरी भाजपा, पुलिस एसोसिएशन की विज्ञप्ति पर अजय साह का पलटवार
Synopsis: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने पुलिस एसोसिएशन की विज्ञप्ति पर पलटवार करते हुए डीजीपी की कार्यशैली, कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस संगठनों से राजनीतिक बयानबाजी के बजाय जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
Category: Crime , Police , Politics
Deadline: 15 NOV, RANCHI
15 नवंबर, रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन की ओर से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ जारी प्रेस विज्ञप्ति को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस एसोसिएशन पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू की विज्ञप्ति को झामुमो-कांग्रेस की राजनीतिक स्क्रिप्ट करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष पुलिसकर्मियों के मुद्दों के बजाय राजनीतिक पक्षधरता दिखा रहे हैं। अजय साह ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध, पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल उठाना नेता प्रतिपक्ष की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने डीजीपी की नियुक्ति और कार्यप्रणाली पर उठे सवालों का जिक्र करते हुए पुलिस प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही उन्होंने अवैध कोयला, बालू और पत्थर के कारोबार तथा जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस का दायित्व राजनीतिक पक्षधरता दिखाना नहीं, बल्कि कानून का निष्पक्ष और समान रूप से पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने पुलिस एसोसिएशन और आईपीएस एसोसिएशन से राजनीतिक बयानबाजी के बजाय पुलिस व्यवस्था की विश्वसनीयता और जवाबदेही पर ध्यान देने की अपील की।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







