चैतन्य बघेल की करीब 61 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने अपने कब्जे में ली


14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह। विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता, साइबर अपराध और बालिका सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।
बाल दिवस के अवसर पर ब्लू बर्ड स्कूल, पचामा में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित यह सप्ताह 14 से 20 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनुराग सिंह कुशवाह ने किया। इस अवसर पर अनुराग सिंह कुशवाह ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, बाल संरक्षण और निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी ने विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया। वहीं साइबर सेल के सुशील साल्वे ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक निधि शर्मा ने बालिकाओं की सुरक्षा, महिला एवं बाल अधिकारों तथा शोषण और उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध सहायता एवं संरक्षण की जानकारी दी। न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न विधिक योजनाओं से अवगत कराना है। इसके साथ ही कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय की पहुंच आसान बनाना भी इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य जयंत दासवानी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
---- ब्लू बर्ड स्कूल में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ 14 से 20 नवंबर तक चलेगा विधिक सेवा सप्ताह विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए तरीके बालिका सुरक्षा और संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







