सामग्री पर जाएँ
Tamir

जबलपुर- पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें : मंत्री श्री सिंह

2 मिनट में पढ़ें

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कल लोक निर्माण विभाग के लोक अभियंता कार्यालय में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंह ने बाजार व्यवस्था, गंगासागर तालाब के सौंदर्यीकरण, अप्रोचमेंट एरिया तथा अमृत 2.0 के अंतर्गत जोन क्रमांक एक में प्रस्तावित सीवेज कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बोरिंग के कार्यों की जानकारी लेते हुए उनसे जलापूर्ति तथा क्षेत्र में पानी की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की। उन्होंने शेष कार्यों को आगामी दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने सभी जोनों में सीवेज कार्यों की प्रगति, पैकेजवार स्थिति और अधूरे कार्यों की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ठेकेदारों के साथ समन्वय कर अधूरे कार्यों की सूची तैयार करें और कार्यों की वास्तविक स्थिति का मौके पर सत्यापन करें। उन्होंने सभी संबंधित कार्यों की समीक्षा के लिए समय-सीमा निर्धारित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सर्वे एवं कार्यों की वास्तविक स्थिति का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि विकास कार्य केवल कागजों पर प्रगति दिखाने तक सीमित नहीं रहने चाहिए। उनका लाभ आम नागरिकों को धरातल पर दिखाई देना चाहिए। सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें। मंत्री श्री सिंह ने सड़क निर्माण, सामुदायिक भवनों के निर्माण एवं उनके रखरखाव की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं और बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों के समय पर पूरे नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि समय-सीमा में कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के टेंडर निरस्त किए जाएं तथा काम में लापरवाही करने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए।

और ख़बरें