सामग्री पर जाएँ
Tamir

दिल्ली से गांव लौटकर पौड़ी गढ़वाल सम्पत्ति देवी ने मुर्गी पालन को बनाया स्वरोजगार का जरिया

2 मिनट में पढ़ें

ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से स्थापित की मुर्गी पालन की मदर यूनिट। प्रतिदिन करीब 2,500 रुपये की बिक्री से हो रही 18 हजार 750 रुपये की मासिक परिचालन आय।

Relevance: Ordinary

Slug: ग्रामीण महिला स्वरोजगार

Category: Women and Children, Self Employment, Agriculture, Rural Development, Government, Self Help Groups

दिल्ली से गांव लौटकर पौड़ी गढ़वाल सम्पत्ति देवी ने मुर्गी पालन को बनाया स्वरोजगार का जरिया

ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से स्थापित की मुर्गी पालन की मदर यूनिट। प्रतिदिन करीब 2,500 रुपये की बिक्री से हो रही 18 हजार 750 रुपये की मासिक परिचालन आय।

24 नवंबर 2026, पौड़ी गढ़वाल: कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी ने मुर्गी पालन को स्वरोजगार का जरिया बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम देवल निवासी सम्पत्ति देवी आज गांव में ही मुर्गी पालन की मदर यूनिट संचालित कर रही हैं। ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से उन्होंने छोटे स्तर पर शुरू किए गए व्यवसाय को व्यवस्थित उद्यम का रूप दिया है।

वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान उनके पति नागेन्द्र सिंह दिल्ली से गांव लौटे थे। इसके बाद परिवार ने गांव में ही रोजगार विकसित करने का निर्णय लिया। राज राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सम्पत्ति देवी ने पति के सहयोग से सीमित संसाधनों में मुर्गी पालन शुरू किया।

व्यवसाय को विस्तार देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत तीन लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई। इसमें डेढ़ लाख रुपये बैंक ऋण, 75 हजार रुपये परियोजना अनुदान और 75 हजार रुपये लाभार्थी अंशदान शामिल है। इस धनराशि से उन्होंने मुर्गियों के लिए शेड और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित कीं।

वर्तमान में उनकी मदर यूनिट में करीब 300 से 400 मुर्गियां और 100 चूजे हैं। इकाई से प्रतिदिन औसतन 2,500 रुपये की बिक्री हो रही है। इससे मासिक बिक्री करीब 75 हजार रुपये तक पहुंच रही है। दाना, दवा और अन्य खर्चों के बाद उन्हें लगभग 18 हजार 750 रुपये प्रतिमाह का शुद्ध परिचालन लाभ मिल रहा है।

ग्रामोत्थान परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया कि सम्पत्ति देवी का प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाओं का उदाहरण है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ाव और परियोजना के सहयोग से उन्हें अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने में मदद मिली है। उनका यह प्रयास अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहा है।

संलग्न- फोटो

और ख़बरें