राजस्थान: पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण में 70.95 प्रतिशत मतदान, बांसवाड़ा की छोटी सरवा में सर्वाधिक वोटिंग


छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और भारत स्काउट्स-गाइड्स ने प्रदेश के शासकीय और निजी हाई स्कूलों तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में इन क्लबों के गठन के लिए समझौता किया है।
रायपुर, 14 नवंबर 2026
प्रदेश में बाल अधिकारों की रक्षा और स्कूलों में सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए ‘बाल प्रहरी क्लब’ गठित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और भारत स्काउट्स-गाइड्स ने प्रदेश के शासकीय और निजी हाई स्कूलों तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में इन क्लबों के गठन के लिए समझौता किया है। इस पहल के तहत कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। क्लबों के माध्यम से पॉक्सो अधिनियम, बाल सुरक्षा और किशोर स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







