सामग्री पर जाएँ
Tamir

भोपाल- सीईओ जिला पंचायत ने किया जिला पुस्तकालयों एवं उन्नत उद्यानिकी प्रक्षेत्रों का निरीक्षण

1 मिनट में पढ़ें

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत भोपाल इला तिवारी द्वारा शहर के प्रमुख पुस्तकालयों तथा विकासखंड फंदा के उन्नत कृषि व उद्यानिकी प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में सीईओ श्रीमती तिवारी ने मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी, स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी एवं जिला पुस्तकालय भोपाल का दौरा किया। उन्होंने पुस्तकालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, अध्ययन व्यवस्था, पुस्तकों की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों के लिए किए गए प्रबंधों का जायज़ा लिया। उन्होंने वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं व सुझावों को भी जाना। सीईओ श्रीमती तिवारी ने पुस्तकालयों की वर्तमान व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक सुव्यवस्थित, सुविधाजनक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के निर्देश दिए, ताकि ये केंद्र विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इसी क्रम में सीईओ श्रीमती तिवारी ने विकासखंड फंदा अंतर्गत ग्राम मुबारकपुर स्थित कृषक हर्षित गोधा के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। यहां उन्होंने एवोकाडो नर्सरी एवं ड्रैगन फ्रूट के बगीचे का अवलोकन करते हुए कृषक से इन उच्च-मूल्य वाली फसलों की खेती के तौर-तरीकों की विस्तृत जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम बरखेड़ा बोंदर में कृषक रामसिंह कुशवाह के प्रक्षेत्र पर निर्मित पॉलीहाउस में गुलाब एवं जरबेरा की व्यावसायिक खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ ने पॉलीहाउस में ऑटोमेशन सिस्टम के माध्यम से पौधों को खाद एवं दवाइयां प्रदाय करने की उच्चतम तकनीक का अवलोकन कर इसकी कार्यप्रणाली की सराहना की।

और ख़बरें