सामग्री पर जाएँ
Tamir

शिवपुरी- खनियाधाना के यंग स्कॉलर एकेडमी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

1 मिनट में पढ़ें

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत यंग स्कॉलर एकेडमी स्कूल, खनियाधाना में विधिक साक्षरता एवं बाल जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियमों और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंजना यादव ने कहानी, खेल, निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को कानून के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की।

विद्यालय के डायरेक्टर एवं एडवोकेट पृथ्वीराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकने, यातायात नियमों का पालन करने और संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देकर सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

और ख़बरें