विदिशा में नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Relevance: PRIORITY Slug: DOUBLE MURDER Short Headline: अवैध संबंध के शक में लोहरदगा में दोहरा हत्याकांड, पति ने की युवक और पत्नी की निर्मम हत्या Synopsis: अवैध संबंध के शक में लोहरदगा में दोहरा हत्याकांड, पति ने की युवक और पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी रोहित कुमार गिरफ्तार। Category: Crime , Police Deadline: 16 NOV, LOHARDAGA 16 नवंबर, लोहरदगा: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां सोनू लहरी नामक व्यक्ति पर पत्नी पूजा देवी और पटना निवासी रोहित कुमार क
Relevance: PRIORITY
Slug: DOUBLE MURDER
Short Headline: अवैध संबंध के शक में लोहरदगा में दोहरा हत्याकांड, पति ने की युवक और पत्नी की निर्मम हत्या
Synopsis: अवैध संबंध के शक में लोहरदगा में दोहरा हत्याकांड, पति ने की युवक और पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी रोहित कुमार गिरफ्तार।
Category: Crime , Police
Deadline: 16 NOV, LOHARDAGA
16 नवंबर, लोहरदगा: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां सोनू लहरी नामक व्यक्ति पर पत्नी पूजा देवी और पटना निवासी रोहित कुमार की टांगी से हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पत्नी के कथित अवैध संबंध के शक में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि युवक के चेहरे पर भी टांगी से वार किए गए। सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतका के दो बच्चे, जिनकी उम्र करीब सात और दस वर्ष बताई जा रही है, मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद मुश्किल हालात में हैं।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







