सामग्री पर जाएँ
Tamir

विदिशा में नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

1 मिनट में पढ़ें

विदिशा जिले में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर प्रकरण में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वैधानिक कार्रवाई के साथ साक्ष्यों के संकलन एवं निष्पक्ष विवेचना के लिए एसडीओपी बासौदा श्रीमती शिखा भलावी के नेतृत्व में 15 नवम्‍बर को विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया था। FSL टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए।

थाना कोतवाली पुलिस को 15 नवंबर को बालिका के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। बालिका की सुरक्षा, देखभाल एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग को प्राथमिकता देते हुए इसी दिन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की टीम तथा एसडीओपी बासौदा श्रीमती शिखा भलावी द्वारा उसकी काउंसलिंग की गई।

प्रकरण में थाना कोतवाली विदिशा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान बालिका के कथन माननीय न्यायालय के समक्ष दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए गठित SIT द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए। आरोपी से पूछताछ तथा प्रकरण से संबंधित अन्य साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई जारी है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पीड़िता की पहचान एवं निजता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

और ख़बरें