विदिशा में नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई


Relevance: ORDINARY Slug: AISA ACTION DEMAND Short Headline: भूषण बाड़ा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, आइसा ने पीड़िता के सुरक्षा की भी उठाई मांग Synopsis: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, आइसा ने पीड़िता के सुरक्षा की भी उठाई मांग, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा- दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई, नाबालिग से कराए जा रहे काम की भी हो जांच। Category: Crime , Politics Deadline: 16 NOV, RANCHI 16 नवंबर, रांची: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण ब
Relevance: ORDINARY
Slug: AISA ACTION DEMAND
Short Headline: भूषण बाड़ा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, आइसा ने पीड़िता के सुरक्षा की भी उठाई मांग
Synopsis: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, आइसा ने पीड़िता के सुरक्षा की भी उठाई मांग, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा- दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई, नाबालिग से कराए जा रहे काम की भी हो जांच।
Category: Crime , Politics
Deadline: 16 NOV, RANCHI
16 नवंबर, रांची: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग आदिवासी लड़की के कथित दुष्कर्म मामले में आइसा झारखंड राज्य परिषद ने चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, कांग्रेस पार्टी से भी इस मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। आइसा ने पीड़िता और उसके परिवार को तत्काल सुरक्षा देने, किसी भी तरह के दबाव या धमकी को रोकने तथा पीड़िता को कानूनी सहायता और मनोवैज्ञानिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है।
संगठन ने नाबालिग से घरेलू काम कराए जाने के आरोपों की भी जांच की मांग की। आइसा का कहना है कि यदि शिक्षा और बेहतर भविष्य का भरोसा देकर बच्ची को घर लाया गया था, तो उससे घरेलू काम क्यों कराया गया, इसकी जांच बाल एवं किशोर श्रम से जुड़े कानूनी प्रावधानों के तहत होनी चाहिए।
आइसा ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति राजनीतिक पद और प्रभाव के आधार पर कानून से ऊपर नहीं है। संगठन ने प्रशासन से बिना किसी राजनीतिक दबाव के जांच पूरी कर पीड़िता को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)







