सामग्री पर जाएँ
Tamir

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा एनपीएससी एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड

1 मिनट में पढ़ें

Relevance: PRIORITY Slug: NPSC ACADEMIC EXCELLENCE AWARD Short Headline: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा एनपीएससी एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड Synopsis: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को पावर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एनपीएससी एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से किया जाएगा सम्मानित। 12 दिसंबर को आईआईटी पटना में आयोजित समारोह में उन्हें प्रो. सिवाजी चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। Category: Educati

Relevance: PRIORITY

Slug: NPSC ACADEMIC EXCELLENCE AWARD

Short Headline: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा एनपीएससी एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड

Synopsis: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को पावर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एनपीएससी एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से किया जाएगा सम्मानित। 12 दिसंबर को आईआईटी पटना में आयोजित समारोह में उन्हें प्रो. सिवाजी चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Category: Education , Government , Planning , Science

Deadline: 16 NOV, DHANBAD

16 नवंबर, धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को प्रतिष्ठित एनपीएससी एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2026 के लिए चुना गया है। पावर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान उन्हें प्रो. सिवाजी चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। अवार्ड कमेटी ने दोनों शिक्षाविदों के नामों का चयन सर्वसम्मति से किया है, जिसे एनपीएससी की स्टीयरिंग कमेटी ने भी मंजूरी दे दी है।

यह सम्मान 12 दिसंबर को आईआईटी पटना में आयोजित 24वें नेशनल पावर सिस्टम्स कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में प्रदान किया जाएगा। सम्मान के तहत विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रो. सुकुमार मिश्रा का पावर सिस्टम, पावर क्वालिटी, स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अकादमिक और शोध अनुभव है। उनके शोध कार्यों ने ऊर्जा क्षेत्र की तकनीकी चुनौतियों और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2026 में प्रो. मिश्रा को इससे पहले विश्वेश्वरैया अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एनपीएससी एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड के लिए उनका चयन उनकी अकादमिक उपलब्धियों और शोध क्षेत्र में लंबे योगदान की एक और महत्वपूर्ण पहचान है। इससे आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को भी नई मजबूती मिली है।

और ख़बरें