सामग्री पर जाएँ
Tamir

पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय का निधन

1 मिनट में पढ़ें

प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय का आज निधन हो गया है।

Relevance: Ordinary

Slug: पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय

Category: Local updates, Education, Environment

पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय का निधन

प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय का आज निधन हो गया है।

15 नवम्बर 2026, अल्मोड़ा: प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय का आज निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे। बेस अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पंजाब और पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल स्व. बी. डी. पांडेय के पुत्र थे, और अल्मोड़ा के चम्पानौला मोहल्ला निवासी थे। उनके निधन की खबर से सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में शोक की लहर है।

उनके प्रयासों से प्रदेश के सैकड़ों गांवों और ग्रामीण समुदायों को लाभ मिला। जमीनी स्तर पर उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए वर्ष 2007 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा उन्हें आईआईटी दिल्ली के विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

और ख़बरें